फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रही मासूम को तेज रफ्तार मेटाडोर ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। तेज रफ्तार मेटाडोर ने सड़क पार कर रही एक चार साल की मासूम बच्ची को रौंद दिया। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। वहीं, चालक बस सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से मेटाडोर की पहचान कर जब्त कर लिया है, लेकिन चालक अभी भी हत्थे नहीं चढ़ पाया है। मृतक बच्ची की पहचान तुलसी (04) पुत्री तानसेन निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। मौजूदा समय में परिवार तालाब तिल्लो कैंप रोड के पास रहता है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह आठ बजे तालाब तिल्लो-कैंप रोड पर विजय नगर में तेज रफ्तार मिनी बस ने सड़क पार कर रही चार वर्षीय मासूम तुलसी को रौंद दिया। वहीं, चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय दुकानदार मौके पर जमा हो गए और मासूम के मां-बाप को सूचित किया। पीड़ि परिवार ने घायल अवस्था में बच्ची को जीएमसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से जेके02बीजी, 9912 नंबर की मेटाडोर कर जब्त कर लिया है। लेकिन अभी चालक हत्थे नहीं चढ़ा है। सनद रहे कि तालाब तिल्लो में पहले भी इस तरह का हादसा हो चुका है। एक मेटाडोर ने स्कूटी को टक्कर मार दी थी, जिसमें युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें