फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोगरी कविताओं से गूंजा डोगरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। डोगरा मान्यता दिवस पर डोगरा सदर सभा की ओर से बुधवार को डोगरा हॉल में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू संभाग के कवियों ने भाग लेकर कविताओं के दौरा डोगरी के महत्व को इंगित किया। कार्यक्रम में नगर निगम मेयर चंद्र मोहन गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कवियों में शाम साजन, पूर्ण चंद शर्मा, रणधीर सिंह राजपुरिया, विजया ठाकुर, केवल कृष्ण केवल, सुहैल बेगना और विशन सिंह दर्दी ने समकालीन जीवन, मानवीय इच्छाओं, डोगरा शिष्टता, संस्कृति और परंपराओं के विभिन्न पहलुओं को दर्शाते हुए अपनी कविताएं पढ़ी, जिन्हें काफी पसंद किया गया। डॉ. ज्ञान सिंह, सुनीता भड़वाल, सुषमा रानी, डॉ. मुल्ख राज भामागी और आशा केसर ने अपनी डोगरी संगीत पर प्रस्तुतियां देकर मधुर आवाज समां बांध लिया। इस दौरान मेयर ने डोगरी भाषा को बढ़ावा देने के लिए इसका ज्यादा से ज्यादा से उपयोग करने को कहा। उन्होंने कहा निगर निगम डोगरा महापुरुषों से जुड़े स्मारकों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। सभा की ओर से उन्हें डोगरी सेटलाइट चैनल शुरू करने की मांग की। मेयर ने रणवीरेश्वर मंदिर चौक, जनरल जोरावर सिंह चौक और राजा जंबुलोचन स्मारक जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थानों के सौंदर्यीकरण और उन्नयन का आश्वासन दिया। इस दौरान डोगरा सदर सभा के अध्यक्ष गुलचैन सिंह चाढ़क सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें