फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंदा, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। त्रिकुटा नगर डाकघर के पास पटनीटॉप चौक पर शुक्रवार सुबह एक स्कॉर्पियो चालक ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जीएमसी पहुंचाया, यहां युवक ने दम तोड़ दिया। बहन की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतक साहिल कुमार (30) बिश्नाह का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार वह अपनी बहन मनीशा (20) के साथ किसी काम से जम्मू आया था। पटनीटॉप चौक पर पहुंचते ही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

------------
सड़क हादसे में घायल ने तोड़ा दम
जम्मू। अखनूर पुल पर वीरवार को हुए सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक जगतार सिंह अखनूर का रहने वाला था। वीरवार कार में जाते वक्त ट्रक ने उसे टक्कर मार दी थी। शुक्रवार को जीएमसी में उसने दम तोड़ दिया। ब्यूरो
------------
कांस्टेबल को वाहन ने मारी टक्कर, जख्मी
जम्मू। आरएस पुरा के जिंदर मेलू में एक पुलिस कांस्टेबल सड़क हादसे में घायल हो गया। पंकज संधू त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन के साथ अटैच है। शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर जाते वक्त बाइक पर अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जीएमसी में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

------------
जीएमसी में भर्ती दो की मौत
जम्मू। जीएमसी जम्मू में भर्ती दो लोगों की शुक्रवार को मौत हो गई। कालाकोट के मोगला में दर्शन कुमार नाम का व्यक्ति बेसुध हालत में पड़ा मिला। उसे जीएमसी में लाया गया, यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बिलावर से जहर निगलने से हालत बिगड़ने पर जीएमसी लाए गए युवक पवन कुमार की भी जीएमसी में मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कर परिवारवालों को सौंप दिया है।
----------
पार्किंग में मृत मिला व्यक्ति
जम्मू। शहर की कच्ची छावनी पार्किंग में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक अमर सिंह शक्ति नगर का रहने वाला था। शुक्रवार को वह पार्किंग में पड़ा हुआ मिला, उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें