फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुमूल में खाई में गिरी ईको वैन, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। जिला मुख्यालय डोडा से 35 किलोमीटर दूर कष्टीगढ़-डोडा संपर्क मार्ग पर सोमवार दोपहर को गुरु मूल इलाके में ईकोवैन के खाई में गिरने से एक की मौत और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ईको वैन (जेके 06-4943) अनियंत्रित हो कर 400 फुट गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने अब्दुल वाहिद (45) निवासी ठाठरी बनडोगा को मृत घोषित कर दिया। पांच घायलों की पहचान वसीमा बेगम (30), मोहम्मद यूसुफ (25), वसीम (08), आयत (07) और तोहिद (03) सभी निवासी ठाठरी बनडोगा के रूप में हुई है। उनका जीएमसी डोडा में इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें