फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बर्फबारी से बढ़ा ठंड का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। भारी बर्फबारी व लगातार बिगड़ते मौसम के कारण भद्रवाह के लोग ठंड के भारी प्रकोप का सामना कर रहे है। इसकी वजह से लोग घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। ताजा बर्फबारी होने से मौजूदा समय में भद्रवाह में तापमान शून्य से काफी नीचे चला गया है, जिससे क्षेत्र में बहते झरने तक जम कर पत्थर बन चूके हैं। पहाड़ों पर कई मीटर तक हिमपात हुआ है। रिहायशी इलाकों में भी जमकर बर्फबारी हो रही है। जिस कारण लोगों का समान्य जीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया है। कई इलाके ऐसे भी हैं जहां से लोगों को दैनिक जरूरतों का सामान लेने के लिए कई किलोमीटर बर्फ मे पैदल चलकर भद्रवाह आना पड रहा है। तापमान गिर जाने के कारण पानी जम गया है जिस कारण पीने के पानी का आभाव बना हुआ है। बिजली भी काफी कम उपलब्ध हो रही है। इसके साथ ही केरोसिन, राशन व अन्य मूलभूत सुविधाओं के बढे आभाव के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें