फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर दुकान में सिलिंडर फटा, पांच लोग घायल

Wed, 22 Dec 2021 10:30 AM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

घायलों में चार उधमपुर के मोंगरी व एक जम्मू का रहने वाला। पांचों घायल दुकान में कर रहे थे काम, धमाके से मची अफरातफरी।
 
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर अर्धकुंवारी स्थित बाजार की दुकान में सिलिंडर धमाके में पांच लोग घायल हो गए। जोरदार आवाज आने से अफरातफरी मच गई। हादसे में घायल पांचों लोगों को आनन फानन अर्धकुंवारी डिस्पेंसरी पहुंचाया गया, जहां से तीन घायलों को जम्मू रेफर कर दिया गया। दो घायलों का स्थानीय चिकित्सा केंद्र में ही इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि अर्धकुंवारी मार्केट में चाय की दुकान में अचानक जोरदार धमाका हुआ। सिलिंडर फटने से धमाके के बाद दुकान में आग लग गई। दुकान में काम कर रहे विजय कुमार निवासी जंगल गली मोंगरी, अंकुश सिंह निवासी लड्डा मोंगरी, अशोक सिंह, बुद्धि सिंह निवासी लड्डा मोंगरी उधमपुर और अंकुश सिंह निवासी तालाब तिल्लो जम्मू घायल हो गए।

आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और श्राइन बोर्ड कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। कुछ ही देर में आग बुझा ली गई। घायलों को फौरन चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया, जहां से विजय कुमार, अंकुश सिंह और बुद्धि सिंह को कटड़ा स्थित अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जम्मू रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शिक्षा: जम्मू संभाग में विंटर जोन के स्कूलों में बच्चों मिलेगी निशुल्क कोचिंग, सरकारी शिक्षक ही पढ़ाएंगे 
विज्ञापन


धमाका सुनकर दहशत में आ गए लोग
यात्रा मार्ग पर धमाके के बाद दहशत का माहौल बन गया। हालांकि बाद में घटना का पता चलने पर हालात सामान्य हो गए। घटनास्थल पर पहुंचा हर कोई दुकान का हाल जानने को उत्सुक था। धमाके के साथ आग लगने पर सामान को भी नुकसान पहुंचा। सामान दूर-दूर तक बिखर भी गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें