फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा-सुंब मार्ग का नहीं हो रहा विकास

विज्ञापन
सांबा सुंब मार्ग की हालत - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। जिले के पहाड़ी ब्लॉक सुंब व धार्मिक स्थल गौरण की ओर जाने वाले मार्ग के टूटे होने कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता कमल भट्टी, नायब सरपंच नरेश शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज कुमार ने बताया कि मार्ग की मरम्मत के लिए उन्होंने जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है। बरसात के दिनों में मार्ग पर बहने वाले नालों में बाढ़ की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में उन्हें आने जाने की परेशानी बनी रहती है। उनका कहना था कि गौरण में बाबा शिवों का धार्मिक स्थल है। प्रत्येक मंगलवार व रविवार को श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। इस पर श्रद्धालुओं को भी टूटे मार्ग से काफी दिक्कतें बनी रहती हैं।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि सांबा सुंब व गौरण मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें