फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अनियंत्रित होकर वाहन खाई में पलटा, 10 घायल

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल मजदूर 
विज्ञापन
-रियासी के सलाल मार्ग पर ज्योतिपुरम के पास हादसा, वाहन चालक मौके से फरार
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। अरनास से रियासी की तरफ आ रहा एक महिंद्रा पिकअप वाहन बुधवार को सलाल मार्ग पर ज्योतिपुरम के पास खाई में पलट गया। इस हादसे में लगभग 10 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य चलाते हुए अन्य वाहन में घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। थाना रियासी में मामला दर्ज किया गया है।
बताया जाता है कि किसी निजी कंपनी के साथ लगी गाड़ी (जेके 20 9016) दस से ज्यादा मजदूरों को बिठा कर निर्माण स्थल की तरफ जा रही थी। ज्योतिपुरम के पास चालक वाहन की गति पर नियंत्रित नहीं रख सका और वाहन खाई में पलट गया। दुर्घटना में वाहन में सवार छह लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि तीन से चार लोगों की क्षमता वाले वाहन में अक्सर पंद्रह के करीब मजदूरों को बिठा कर निर्माण स्थल की तरफ सुबह ले जाया जाता है और शाम को वापसी होती है।
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस, यातायात पुलिस व मोटर व्हीकल विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। निजी कंपनी के साथ जुड़े ऐसे वाहनों के मालिकों और चालकों पर कार्रवाई न होने से श्रमिकों की जिंदगी पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान मोहम्मद मुश्ताक, शमसदीन, अरशद अहमद, मोहम्मद इकबाल, अल्ताफ हुसैन, मंजूर अहमद, मोहम्मद मुबारख, अब्दुल रशीद व मोहम्मद यूसुफ सभी निवासी जुड्डा, अरनास, माहौर व मुदस्सर हुसैन निवासी डोडा के रूप में हुई। घायल अब्दुल रशीद, मोहम्मद मुबारख व मोहम्मद यूसुफ को प्राथमिक उपचार देने के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें