फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजपुरा में खेल मैदान बनाया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के सीमावर्ती कस्बा राजपुरा में खेल मैदान बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय बीडीसी के पूर्व अध्यक्ष राधा कृष्ण, पूर्व सरपंच भारत इंदू शर्मा, व्यापार मंडल के प्रधान संजय शर्मा, यशपाल ने कहा कि उनकी मदून पंचायत के तरेली में 32 कनाल सरकारी भूमि है।
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने राजस्व विभाग को भी निशानदेही बारे कहा था। भूमि को चिह्नित भी किया गया था। बाद में उस पर कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा की क्षेत्र में इन दिनों नशे का कारोबार बढ़ रहा है। कई युवक इस दल दल में फंस चुके हैं। इस बारे में विधायक को भी अवगत करवाया है कि युवाओं के लिए खेल मैदान बनाया जाए ताकि उन्हें नशों से दूर रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें