फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने कालेजों में चलाया संपर्क अभियान

Wed, 27 Aug 2014 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से संपर्क अभियान आरंभ किया गया। अभियान के दौरान परिषद ने सदस्यता अभियान भी शुरू कर दिया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी कैंपस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के
विज्ञापन

राज्य अध्यक्ष डा. वीरेंद्र कुंडल तथा परिषद के शहरी प्रधान संदीप आर्या मौजूद रहे।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डा. वीरेंद्र ने कहा कि परिषद द्वारा यह अभियान वार्षिक गतिविधियों में से एक है। मिशन के तहत इस अभियान को चलाना है तथा देश के हर विद्यार्थी तक अखिल भारतीय परिषद के संदेशों को पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी और उसी समय से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यह लक्ष्य लेकर चल रही है कि राष्ट्र का पुनर्निमाण हो, जबकि राष्ट्र के  निर्माण में विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान भी सम्मिलित हो।

वहीं संदीप आर्या ने कहा कि विद्यार्थियों से इससंपर्क अभियान के बाद परिषद द्वारा स्टूडेंट कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी जिसमें विद्यार्थियों की समस्याएं सुनी जाएंगी तथा उसे हल करने के लिए मार्ग की तलाश की जाएगी। इससे जम्मू यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों की उन्नति व प्रगति होगी। इस मौके पर परिषद के जम्मू यूनिवर्सिटी के प्रधान अश्विनी शर्मा, दीपक व गुरप्रीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें