फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने दी बाढ़ पीड़ितों को अपनी छात्रवृति

विज्ञापन
विज्ञापन
बकौल अभिमन्यु स्कूल से मिली राशि को खर्च करने के लिए अभी उसने कोई योजना नहीं बनाई थी लेकिन पिछले दिनों रियासत में आई बाढ़ की खबरें देखकर उसे लगा कि इनाम की राशि पीड़ितों को दी जानी चाहिए। उसने अपने पिता राज कुमार से पूछा कि बाढ़ पीड़ितों को मदद कैसे भेजी जा सकती है। पिता के पूछने पर उसने बताया कि वह इनाम में मिली राशि बाढ़ पीड़ितों को देना चाहता है।
विज्ञापन


उसके फैसले से पिता भी सहमत हुए। उसके बाद उसने ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के मार्फत राशि भेजने का फैसला किया। वर्तमान में अभिमन्यु शिक्षा निकेतन में 11वीं कक्षा का छात्र है। उसने कहा कि अन्य विद्यार्थियों को भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। संकट के इस मौके पर उन्हें अपनों की मदद की जरूरत है। सरकार को भी पीड़ितों को खूब मदद देनी चाहिए।
विज्ञापन

पांच हजार रुपये की राश‌ि का दान

इसी साल दसवीं की बोर्ड परीक्षा में रियासत भर में अपनी पढ़ाई का लोहा मनवाने वाले जम्मू के होनहार अभिमन्यु कलसोत्रा का दिल भी दरिया के समान है। उसके स्कूल की ओर से सम्मान के रूप में पांच हजार रुपये की दी गई राशि का उपयोग उसने किसी अन्य जगह करने की बजाय बाढ़ पीड़ितों की मदद में देने का फैसला किया।

उसने स्कूल से मिली राशि बाकायदा ‘अमर उजाला फाउंडेशन फार फ्लड रिलीफ’ को दे दिया। उल्लेखनीय है कि सेंट पीटर्स स्कूल के छात्र अभिमन्यु (निवासी कृष्णा नगर) ने दसवीं की कक्षा में पहला स्थान हासिल किया था। 30 अगस्त को स्कूल की ओर से उसके सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उसे पांच हजार रुपये की राशि दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें