अमर उजाला मीडिया पार्टनर का लोगो लगाएं
(फोटो)
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। तीन दिवसीय जेएंडके यूटी पावरलिफ्टिंग एंड डेडलिफ्ट प्रतियोगिता शुक्रवार को इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स भगवती नगर में शुरू हुई। पहले दिन 53 किग्रा, 59 किग्रा और 66 किग्रा भारवर्ग में सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर्स के इक्विप्ड और क्लासिक के मुकाबले हुए।
53 किग्रा भावर्ग में सब-जूनियर के क्लासिक में आरूष शर्मा ने पावरलिफ्टिंग में 380 किलो भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि रामांश थापा 302.5 किलो के साथ रजत और अंश शर्मा 232.5 किलो भार उठाकर कांस्य पदक विजेता रहे। वहीं, इक्विप्ड में अक्ष आनंद ने 265 किलो भार उठाकर स्वर्ण जीता। जूनियर के क्लासिक में राकेश शर्मा 280 किलो के साथ स्वर्ण, पारस कुमार 275 किलो के साथ रजत और सुमित भगत 240 किलो के साथ कांस्य पदक विजेता रहे। डेडलिफ्ट में अरुण सिंह ने जूनियर वर्ग के क्लासिक में 122.5 किलो भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
59 किग्रा भारवर्ग में पावरलिफ्टिंग में प्रदीप कुमार ने सब-जूनियर के क्लासिक में 380 किलो भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि नीरज शर्मा 362.5 किलो के साथ रजत पदक विजेता रहे। इक्विप्ड में विनय शर्मा ने 412.5 किलो भार उठाकर स्वर्ण और मानिक कुमार ने 375 किलो भार उठाकर रजत पदक जीता। वहीं, डेडलिफ्ट के क्लासिक में वंश डोगरा ने और इक्विप्ड में मानिक कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, जूनियर वर्ग में पावरलिफ्टिंग के क्लासिक में अंशु शर्मा ने स्वर्ण, ध्रुव मेहरा ने रजत और सौरभ सेठ ने कांस्य पदक जीता। इक्विप्ड में हरजिंदर सिंह स्वर्ण, आर्यन नंदा रजत और सौरभ सेठ कांस्य पदक विजेता रहे। वहीं, सीनियर वर्ग में मोहम्मद रिजवान ने 320 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी तरह विनायक कुमार दीक्षित मास्टर-1 (क्लासिक) में 357.5 किलो भार उठा कर स्वर्ण पदक विजेता रहे।
डेडलिफ्ट में हरजिंदर सिंह ने जूनियर इक्विप्ड में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, क्लासिक में सौरभ सेठ ने स्वर्ण और नीतिश शर्मा ने रजत पदक जीता।
अमर उजाला मीडिया पार्टनर के साथ प्रतियोगिता का आयोजन ऑल जेएंडके यूटी पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन कर रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश के नौ जिलों के लगभग 120 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि ओम खजूरिया, दुष्यंत शर्मा, रितिका सलाथिया (प्रबंधक इंडोर स्टेडियम), महासचिव अजय शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल साहनी और एसोसिएशन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।