जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेगी। हाईकमान ने सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पहले चरण के लिए सूची फाइनल कर दी गई है। इसमें पुलवामा से फैयाज अहमद सोफी, राजपुरा से मुद्दसिर हसन, देवसर से शेख फिदा हुसैन, डुरू से मोहसिन शफकत मीर, डोडा से महराज दीन मलिक, डोडा पश्चिम से यसीर शफी मट्टू, बनिहाल से मुदासिर अजमत मीर के नामों को पार्टी हाईकमान ने हरी झंडी दी है।
27 अगस्त को तमाम प्रत्याशी अपना नामांकन भरेंगे। प्रदेश में 2012 में आम आदमी पार्टी अस्तित्व में आई थी। हालांकि 2014 में पार्टी ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था। कारण था कि पार्टी प्रदेश में मजबूत स्थिति में नहीं थी, ऐसे में चुनाव में सक्रियता नहीं दिखाई। आप किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी, न ही समर्थन देगी। लोकसभा चुनाव में पार्टी ने कांग्रेस को समर्थन दिया था। जम्मू संभाग के सचिव राजेश वाली ने कहा कि आप विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। हाईकमान ने सूची जारी कर दी है। अब दूसरे चरण की तैयारी चल रही है।
लोक जनशक्ति पार्टी, शिवसेना और बसपा ने नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है। लोजपा और शिवसेना प्रदेशभर की 90 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं, बसपा इस बार भी जम्मू संभाग में ही अपने प्रत्याशी उतारेगी। 1980 से बसपा विधानसभा चुनाव लड़ती आ रही है। इस बार समीकरण बदले हैं। छोटे दल भी कश्मीर घाटी में चुनाव लड़ रहे हैं।
इन दलों का अभी भी किनारा अभी तक एकम सनातन भारत दल, सीपीआईएम, नेशनल अवामी युनाइटेड पार्टी ने विस चुनाव से अभी तक किनारा किया है। पहले चरण में नामांकन प्रक्रिया में सूची जारी नहीं की है।