फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Election: आप 90 सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी, पहले चरण की सूची फाइनल, नहीं होगा किसी भी दल के साथ गठबंधन

Mon, 26 Aug 2024 01:13 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आम आदमी पार्टी (AAP) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए सभी 90 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी ने किसी भी दल के साथ गठबंधन करने से इंकार किया है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X @ArvindKejriwal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेगी। हाईकमान ने सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पहले चरण के लिए सूची फाइनल कर दी गई है। इसमें पुलवामा से फैयाज अहमद सोफी, राजपुरा से मुद्दसिर हसन, देवसर से शेख फिदा हुसैन, डुरू से मोहसिन शफकत मीर, डोडा से महराज दीन मलिक, डोडा पश्चिम से यसीर शफी मट्टू, बनिहाल से मुदासिर अजमत मीर के नामों को पार्टी हाईकमान ने हरी झंडी दी है।

विज्ञापन


27 अगस्त को तमाम प्रत्याशी अपना नामांकन भरेंगे। प्रदेश में 2012 में आम आदमी पार्टी अस्तित्व में आई थी। हालांकि 2014 में पार्टी ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था। कारण था कि पार्टी प्रदेश में मजबूत स्थिति में नहीं थी, ऐसे में चुनाव में सक्रियता नहीं दिखाई। आप किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी, न ही समर्थन देगी। लोकसभा चुनाव में पार्टी ने कांग्रेस को समर्थन दिया था। जम्मू संभाग के सचिव राजेश वाली ने कहा कि आप विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। हाईकमान ने सूची जारी कर दी है। अब दूसरे चरण की तैयारी चल रही है।

लोक जनशक्ति पार्टी, शिवसेना और बसपा ने नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है। लोजपा और शिवसेना प्रदेशभर की 90 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं, बसपा इस बार भी जम्मू संभाग में ही अपने प्रत्याशी उतारेगी। 1980 से बसपा विधानसभा चुनाव लड़ती आ रही है। इस बार समीकरण बदले हैं। छोटे दल भी कश्मीर घाटी में चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


इन दलों का अभी भी किनारा अभी तक एकम सनातन भारत दल, सीपीआईएम, नेशनल अवामी युनाइटेड पार्टी ने विस चुनाव से अभी तक किनारा किया है। पहले चरण में नामांकन प्रक्रिया में सूची जारी नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें