फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Elections Result: जम्मू-कश्मीर में भी अरविंद केजरीवाल की 'बदलाव की लहर', अब पांच राज्यों में AAP विधायक

Tue, 08 Oct 2024 06:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अरविंद केजरीवाल ने जीत पर मेहराज मलिक से वीडियो कॉल पर बात कर बधाई दी। आप ने अपने एक्स अकाउंट पर जीत को लेकर लिखा है कि 'जम्मू-कश्मीर में भी बदलाव की लहर'।
विज्ञापन
आप ने जम्मू-कश्मीर में खोला खाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की राजनीति से शुरुआत करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) के हाथ जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में एक सफलता लगी है। डोडा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक ने जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही आप ने यहां अपना खाता खोल लिया है। मेहराज मलिक चार हजार से ज्यादा मतों से जीते हैं। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार गजय सिंह राणा को हराया है। पार्टी इस जीत से काफी उत्साहित है। आप ने अपने एक्स अकाउंट पर जीत को लेकर लिखा है कि 'जम्मू-कश्मीर में भी बदलाव की लहर'।

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक को जीत पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉल कर बधाई। अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'डोडा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक द्वारा बीजेपी को हराकर शानदार जीत हासिल करने के लिए बहुत बहुत बधाई। आप बहुत अच्छा चुनाव लड़े।'

इन पांच राज्यों में आप के विधायक
आप ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें लोग मेहराज मलिक की जीत का जश्न मना रहे हैं। पांचवें राज्य में विधायक बनने पर पार्टी के बड़े नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। अब दिल्ली, गुजरात, पंजाब और गोवा के बाद जम्मू-कश्मीर पांचवां राज्य है जहां आप का विधायक है।
विज्ञापन

कांग्रेस-नेकॉ गठबंधन को बहुमत
जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों पर नतीजे सामने आ चुके हैं और कांग्रेस-नेकॉ गठबंधन को बहुमत मिल गया है। जिसमें नेशनल कॉफ्रेंस ने 42 सीटें पर और कांग्रेस ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि भाजपा 29 सीट और पीडीपी तीन सीटें अपने नाम करने में कामयाब रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें