विजयपुर। क्षेत्र की रख बरोटियां में बुधवार को आठ कुलों में आग लग गई। इसमें कुल्लों में रखा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों के कड़े प्रयास के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जब तक दमकल गाड़ियां वहां पहुंची तब तक सभी कुल्ले जलकर राख हो चुके थे। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया।
जानकारी अनुसार बाग रख बरोटियां में हुसैन, आलमगीर, मसूद, मौलवी मोहम्मद आदि के लगभग आठ कुल्ले हैं। इनमें दोपहर में आग लग गई। जब वे और स्थानीय निवासी आग पर काबू पाते तब तक आग भीषण हो चुकी थी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को भी सूचित किया गया। जब गाड़ियां मौके पर पहुंचीं तक सभी कुल्ले जलकर चुके थे। पीड़ितों ने बताया कि हमारा काफी नुकसान हो चुका है। इसलिए सरकार को मुआवजा देना चाहिए। मौके पर थाना प्रभारी भी टीम के साथ पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।