फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान खोले जाने को लेकर पंचों सरपंचों द्वारा तीसरे दिन भी विशनह तहसील कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया

विज्ञापन
बिश्नाह में शराब की दुकानें खोले जाने के विरोध में धरने पर बैठक पंच-सरपंच व अन्य। - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। तहसील परिसर में क्षेत्र के पंचों सरपंचों और ग्रामीणों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में खोली जा रही शराब की दुकानों के विरोध में दिया जा रहा धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान प्रदेश शासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

सरपंच एसोसिएशन से जुड़े पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह चाढ़क ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर ग्रामीण क्षेत्र में शराब की दुकानें नहीं खुलने देंगे। इसके लिए हमें अगर और भी राज्य प्रशासन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करना पड़ा, तो हम पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि अब हमने तीन दिन के बाद प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन सोमवार से शुरू करेंगे। अगर इसके बीच में प्रशासन ने कोई इन दुकानों को खोलने जाने के खिलाफ फैसला दे दिया, तो ठीक है, वरना उनका इन दुकानों को खोले जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन उग्र होगा। इसकी सारी जिम्मेदारी राज्य प्रशासन स्थानीय प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

वहीं सरपंच जतिंदर सिंह, राजेश शर्मा, सुरजीत सिंह चौधरी, विभीषण सिंह पिंका, विजय सैनी और 20 सरपंचों के साथ काफी संख्या में पंच और ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें