रामगढृ में आग से नष्ट हुई फसल देखते किसान।
रामगढ़। क्षेत्र के पंचायत स्वांखा और चक ब्लोत्रा में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें 15 से 17 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जब तक किसानों को आग लगने का पता चलता तब तक खेत राख हो चुके थे। आग पर दमकल कर्मियों ने काबू पाया।
जेके यूटी अध्यक्ष किसान मोर्चा ओम खजूरिया जिला अध्यक्ष के साथ मौके पर पहुंचे सुभाष वर्मा जिला सांबा ने घटना का सामना करने वाले किसान की मदद के लिए विभाग को नवीनीकृत करने के लिए कहा। जिन किसानों की फसल आग की भेंट चढृी है उनमें पुत्र चुन्नी लाल (14 कनाल), राकेश कुमार पुत्र पूरणचंद (3 कनाल) सूरज कुमार पुत्र विश्वनाथ (9 कनाल) विजय कुमार पुत्र ज्ञान चंद (8 कनाल) राजकुमार पुत्र ज्ञान चंद (12 कनाल) दर्शन देवी स्वर्गीय श्रीजग नाथ (8 कनाल) सतपाल पुत्र परमानंद (4 कनाल) मदन लाल पुत्र परमानंद (4 कनाल) विजय कुमार पुत्र बाबू राम (2 कनाल) कैलाशो देवी द्वारका नाथ (2 कनाल) शिव दयाल पुत्र इंद्रजीत (1कनाल) राजकुमार पुत्र प्रकाश (2 कनाल) शामिल हैं।
आग पर महालशा और रडवा, चक ब्लोत्रा के किसान और आसपास के लोग ने और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।