रियासी। नगर के वार्ड दो कालिका नगर नई बस्ती में बुधवार दोपहर आग लगने से कबाड़ का सामान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि स्थानीय निवासी व भाजपा पार्षद ओम प्रकाश ने अपने घर के पास खाली पड़ी जमीन पर कबाड़ का सामान रखा था। बुधवार दोपहर 12 बजे अचानक सामान से धुआं उठने लगा। थोड़ी देर में ही आग की पलटे उठीं।
पता चलते ही मौके पर ओम प्रकाश व अन्य लोग पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। आग पर काफी हद तक काबू पाया गया। बाद में मौके पर दमकल वाहन भी पहुंचा तथा आग पर पुरी तरह से काबू पा लिया। आग से जले सामान की कीमत पता नहीं चल पाया है। संवाद