फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी शेड में लगी आग, एक मवेशी की मौत

विज्ञापन
आग में जला शेड।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव पाडली में शुक्रवार को एक मवेशी शेड में अचानक आग लग गई। शेड में बांधे तीन पशु आग की चपेट में आने से झुलस गए। इसमें की की मौत हो गई, जबकि दो मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

शाम लाल पुत्र शिव राम ने बताया कि उनका मवेशी शेड घर से बाहर है। दोपहर को वह घर में थे। इस बीच शेड में आग लग गई, जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक आग में जलकर एक पशु की मौत हो गई, और अन्य गंभीर रूप से झुुलस गई थीं। बताया जा रहा है कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास के एक मकान को भी चपेट में ले लिया, जिसमें मकान के लकड़ी के दरवाजे और खिड़कियां जल कर राख हो र्गइं। मकान मालिक शशी भूषण पुत्र छज्जू राम ने बताया कि उन्होंने अभी तक मकान में गृह प्रवेश नहीं किया था। मकान की आग से खिड़कियां तथा दरवाजे जल गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें