फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Jammu Kashmir: रामबन में 1500 फुट गहरी खाई में गिरी गाड़ी, हादसे में दो लोगों की मौत

Sat, 22 Mar 2025 09:55 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामबन

सार

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जम्मू से श्रीनगर जा रहा वाहन (जेके14एच-2006) सब्जी से लदा हुआ था। बैटरी चश्मा इलाके में वाहन गहरी खाई में लुढ़क गया, जिससे वाहन चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
रामवन में खाई में गिरा वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैटरी चश्मा इलाके में शनिवार दोपहर सब्जी से लदा मिनी लोड कैरियर सड़क से फिसलकर लगभग 1500 फुट गहरी खाई में गिर गया, जिससे चालक और सह चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सब्जी से लदी थी गाड़ी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जम्मू से श्रीनगर जा रहा वाहन (जेके14एच-2006) सब्जी से लदा हुआ था। बैटरी चश्मा इलाके में वाहन गहरी खाई में लुढ़क गया, जिससे वाहन चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस, सीआरपीएफ और स्थानीय स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे और दो शवों को खाई से निकाला गया। पहचान के लिए शव जिला अस्पताल रामबन के शवगृह में भेज दिए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया केस
बाद में पुलिस ने मृतक चालक की पहचान इरशाद अहमद (35) पुत्र अब्दुल रशीद निवासी पोगल परिस्तान, उखराल और सेवा सिंह (60) पुत्र अमरनाथ बाली निवासी लोअर फगमुल्लाह, उखराल के रूप में की। एसएचओ रामबन, इंस्पेक्टर विजय कोतवाल ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के बाद दोनों शव वारिसों को सौंप दिए गए हैं। आगे की जांच के लिए पुलिस स्टेशन में धारा 281/106 बीएनएस के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें