डीसी निधि मलिक ने विभिन्न विभागों साथ बैठक कर की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। कटड़ा मार्ग पर स्थित बाबा जितो व बुआ कोड़ी के धार्मिक स्थल में वार्षिक तीन दिवसीय मेले का आयोजन 10 से 12 जून तक होगा। मेले की तैयारियों को लेकर डीसी निधि मलिक ने विभिन्न विभागों साथ बैठक कर समीक्षा की।
बैठक में मेले के दौरान साफ-सफाई की बेहतरीन व्यवस्था करने को कहा। पीने का पानी, बिजली व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व यातायात संबंधित चर्चा की गई। इसके अलावा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रुकने की सही व्यवस्था करने को कहा। डीसी ने कृषि विभाग, बागवानी विभाग, सामाजिक कल्याण विभाग के साथ ही बिजली विभाग को पीएम सूर्या योजना के स्टाल मेले में लगाने को कहा। कटड़ा नगर परिषद को मोबाइल बाथरूम लगाने व सफाई बनाए रखने की जिम्मेदारी दी। मेले के दौरान लगने वाली खाने-पीने की दुकानों पर अच्छी व गुणवक्ता वाली वस्तुएं मिले इस का ध्यान रखने को कहा। पर्यटन विभाग को मेले का प्रचार प्रसार करने व स्थानीय लोगों को अहम भूमिका निभाने को कहा।