सांबा। सांबा के मंडी संगवाली में चल रही जय बाबा कालीवीर जी वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन हो गया। टूर्नामेंट के समापन समारोह में सांबा के विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। फाइनल मैच सांबा की संगवाली मंडी के वॉलीबॉल मैदान में स्वांखा और बरजानी की टीम के बीच खेला गया जिसमें बरजानी ने 2/0 से बढ़त लेकर फाइनल मैच जीता। विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया ने जीतने के लिए बरजानी वॉलीबॉल क्लब को बधाई। विधायक ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर नाईट टूर्नामेंट सराहनीय प्रयास है। उन्होंने जीवन में खेल का बहुत ही ज्यादा ही महत्व है और खेलों से युवाओं को बुरी आदतों से दूर रख उनकी ऊर्जा को सही दिशा प्राप्त होती है।