जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आज एक चुनाव अधिकारी की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार हिलाल अहमद खान नाम का यह चुनाव अधिकारी बस यात्रा के दौरान दुर्घटना का शिकार हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अनंतनाग में कोकरनाग के जालागाम में ये हादसा हुआ और यात्रियों को ले जा रही बस पलट गई। हिलाल अहमद को जबतक अनंतनाग के जिला अस्पताल में ले जाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।