फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन के मामले में कुपवाड़ा के पूर्व डीसी को एक साल कैद, चार लाख जुर्माना

Tue, 23 Apr 2019 06:34 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कुपवाड़ा जिले के एक पूर्व उपायुक्त को कोर्ट ने पौने दो लाख रुपये की धांधली के आरोप में एक साल कैद की सजा सुनाई है साथ ही चार लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यदि वह जुर्माने की राशि का भुगतान नहीं कर पाए तो चह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। श्रीनगर की एंटी करप्शन कोर्ट के स्पेशल जज आरएन वातल ने सोमवार को यह फैसला सुनाया।

विज्ञापन


कश्मीर एंटी करप्शन ब्यूरो के मुताबिक, वर्ष 2004 में कुपवाड़ा जिले के तत्कालीन उपायुक्त शाह लतीफ पर आरपीसी के सेक्शन 409 के तहत केस दर्ज किया गया था। राजोरी निवासी शाह पर कुल 1,78,702 रुपये की धांधली करने का केस दर्ज हुआ था। यह पैसा ब्याज के तौर पर सरकारी खाते में जमा था। जिसको वन विभाग के वाहनों की मरम्मत करने के लिए खर्च किया जाना था, लेकिन आरोपी ने एक भी पैसा वाहनों की मरम्मत पर नहीं खर्च किया। सारे पैसे खुद ही हड़प लिए। 

एंटी करप्शन ब्यूरो ने इस आरोप को कोर्ट में साबित भी कर दिया। सीपीओ गुलाम जिलानी और सीनियर पीओ रियाज अहमद ने ब्यूरो की तरफ से कोर्ट में दलीलें पेश की। जज ने दूसरे पक्ष की भी दलीलें भी सुनीं। दलीलें सुनने के बाद आदेश दिया कि आरोपी को एक साल की सजा दी जाती है और चार लाख रुपये का जुर्माना भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें