सैन्य क्षेत्र माहेश्वर में बीते शनिवार को आतंकियों ने हमला बोला था, जहां उन्हें मार गिराया गया। इस दौरान आतंकियों के ग्रेनेड मुठभेड़ स्थल पर ही गिर गए थे।
रविवार सुबह सेना की ओर से मुठभेड़ स्थल क्षेत्र मेें दोबारा तलाशी अभियान चलाया गया, जहां सेना के जवानों को एक चीन निर्मित पिस्टल, छह ग्रेनेड और दो कंबल बरामद हुए। सेना के बम निरोधक दस्ते ने बरामद ग्रेनेड को निष्क्रिय किए।