फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : बीएडीपी के तहत 44 बॉर्डर आउट पोस्ट तक बिछेगा सड़कों का जाल, खर्च होंगे 110 करोड़

Sun, 16 Jan 2022 04:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा साहिल खजूरिया, कठुआ

सार

76 किलोमीटर लंबा सड़कों का जाल 110 करोड़ की लागत से बिछेगा। इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से योजना और निगरानी विभाग को भी लिखा गया है।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की अग्रिम चौकियों तक सड़कों का जाल तैयार होगा। बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम (बीएडीपी) के तहत संभाग के 44 बार्डर आउट पोस्टों को सड़क संपर्क मुहैया कराने की तैयारी कर ली गई है। लगभग 76 किलोमीटर लंबे सड़कों के इस नेटवर्क पर 110 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से योजना और निगरानी विभाग को भी लिखा गया है।

विज्ञापन


दरअसल, भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से 44 बार्डर आउट पोस्टों तक सड़कों को तैयार करने के लिए बार्डर गार्डिंग फोर्सिस के सहयोग से डीपीआर तैयार करवाई गई थी। इसके बाद यह योजना भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय को भेजा गया था, ताकि इन सड़कों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत तैयार किया जा सके, लेकिन मंत्रालय की ओर से इसकी मंजूरी नहीं मिल पाई।

ऐसे में अब जम्मू कश्मीर प्रशासन की ओर से सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इन सड़कों को बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्लान के तहत तैयार करने की तैयारी कर ली गई है। इसमें जम्मू जिले के खौड़, मढ़, फ्लायं मंडाल, आरएस पुरा, चकरोई, सुचेतगढ़ और अरनिया इलाकों में 25 बार्डर आउट पोस्ट तक जुड़ने वाली सड़कें शामिल हैं। वहीं सांबा जिला के रामगढ़, सांबा, कटाऊ और कठुआ जिला के बोबिया फारवर्ड, करोल माथुरां, कोठे और फकीर तक सड़क संपर्क शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें