गुलशन ग्राउंड दिव्य कला मेले में आयोजित कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करते कवि अजात शत्रु । स्त्रोत
जम्मू। गुलशन ग्राउंड में आयोजित दिव्य कला मेले में शनिवार देर शाम कवियों की महफिल सजी, जिन्होंने रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आयोजकों के अनुसार स्थानीय व चुनिंदा कवियों को आमंत्रित किया गया था। उदयपुर से आए ओज के कवि अजातशत्रु ने जम्मू कश्मीर के प्रति अपने प्रेम को कविताओं में पिरोते हुए सुनाया... हमको ये कश्मीर हमारा प्राणों से भी प्यारा है, लहरों में डल झील के जैसे चमका इक ध्रुव तारा, केसर से सुरभित होती घाटी की चुनरी धानी है, इस जन्नत की दुनिया भर में सबसे अलग कहानी है।
इसके अतिरिक्त कवि अभी खजूरिया ने हास्य रस व पारस अंगराल ने श्रंगार रस व सामाजिक सरोकारों की कवियत्री शुभी सक्सेना ने कविताएं सुनाकर आनंदित कर दिया। पूरा पंडाल काव्य रस में गोते लगाने पर मजबूर हो गया। ब्यूरो