फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जल्दबाजी और गुस्से में था चालक, रास्ते में भी डगमगाई बस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कटड़ा से दिल्ली जा रही बस के खाई में गिरने से घायल यात्रियों को हादसे के बाद जीएमसी जम्मू लाया गया। दो से तीन यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, बाकी सभी मामूली रूप से घायल हैं। यात्रियों का कहना है कि चालक किसी बात को लेकर गुस्से व जल्दबाजी में था। खाई में गिरने से पहले भी बस कई बार डगमगाई थी।
विज्ञापन

गोरखपुर निवासी कार्तिकेय अपने दो दोस्तों के साथ दर्शन करने आए थे। मामूली रूप से घायल हैं। कहते हैं कि ड्राइवर न जाने किस बात पर झुंझला रहा था। खैर, देवी दर्शन का पुण्य प्रताप मिल गया। हम लोग तो सोने की तैयारी कर चुके थे। चालक ने बस के भीतर की लाइट भी बंद कर दी थी। अभी हम सब कुछ समझ पाते कि अचानक सब उलट पुलट सा गया। समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ। चीख पुकार भी थी और हमें हर तरफ अंधेरा दिखा और हम सब एक दूसरे गिरे पड़े थे। हम लोग बस से बाहर आने की कोशिश कर रहे थे, पर अंधेरे में कुछ नजर नहीं आ रहा था। पर इतना तो महसूस हो ही चुका था कि हमारी बस का एक्सीडेंट हुआ है। जैसे-तैसे करके बस से निकले पर खाई से ऊपर आना संभव नहीं था। कुछ देर में ही बचाव कार्य शुरू हो गए और हम लोगों को बाहर निकाला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें