फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: उड़ी में 1000 साल पुरानी बाबा फरीद की दरगाह पर गिरी बिजली

Thu, 15 Mar 2018 05:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
BABA FAREED - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

 उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर के गरकोट में स्थित बाबा फरीद दरगाह पर बुधवार को बिजली गिरने से भारी नुकसान हुआ है। दरगाह का ऊपरी हिस्सा आग की चपेट में आया। इस घटना में किसी भी प्रकार के जानी नुकसान की कोई खबर नहीं आई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आग दरगाह के सबसे हिस्से पर लगी थी। इस आग में मंदिर का एक बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आकर जल गया है। इस दरगाह पर नियंत्रण रेखा के दोनों ओर रहने वालों की आस्था जुड़ी है। सदियों पुरानी बाबा फरीद को जियारत पर हिंदू, मुस्लिम, शिख समुदाय के लोगों की विशेष आस्था है।

सीएम महबूबा मुफ्ती और राज्यपाल एनएन वोहरा ने इस घटना पर दु:ख जताया है। उन्होंने कहा कि बारामूला के डिप्टी कमिश्नर व अन्य आधिकारियों को क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। जिससे जियारत का पुराना गौरव वापस दिया जा सकें। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाबा फरीद ने उड़ी के गार्तेटे जंगलों में अल्लाह की इबादत में 40 साल बिताए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें