स्कूल की परीक्षा में नंबर कम आने पर माता-पिता का ध्यान भटकाने के लिए दसवीं के विद्यार्थी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर खुद के अपहरण का ड्रामा किया।
लेकिन उधमपुर पुलिस ने डोडा पुलिस के साथ मिलकर तीन घंटे में ही मामला सुलझा लिया। इसके लिए पुलिस ने स्पेशल टीम का गठन किया था।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब आठ बजे जेल रोड उधमपुर में रहने वाले मांड निवासी रोमेश सिंह ने उधमपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई की कि किसी ने दसवीं में पढ़ने वाले उसके बेटे रुद्राक्ष उर्फ अंशु का कैप्परी इलाके से अपहरण कर लिया है।
अंशु घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला था। पुलिस ने धारा 363 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। इसके लिए एसएसपी मोहम्मद सुलेमान चौधरी के निर्देश पर एएसपी मोहन लाल कैथ ने गौरव महाजन और एसएचओ अर्जुन सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया।