रियासी। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। रविवार को जिले में जहां 20 नए मामले मिले हैं वहीं, 95 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं।
रविवार को जिला में कोरोना के मामले पांच सौ से भी कम हो गए हैं। मौजूदा समय में 485 मामले सक्रिय हैं। रविवार को ब्लॉक पौनी से सब से ज्यादा आठ, रियासी में सात, कटड़ा में दो और माहौर से सिर्फ तीन मामले सामने आए हैं। गत चार दिन से जिले में संक्रमण का आंकड़ा कम हुआ है और पचास से कम मामले मिले हैं। रविवार को एक माह में सबसे कम मामले सामने आए हैं।