फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत के पारे में आया उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मौसम के लगातार साफ रहने से राज्य के पारे में उछाल आया है। जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में दिन के साथ रात का पारा सामान्य से 5-7 डिग्री ऊपर चला गया है। घाटी में ठंडे रहने वाले श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग, कुपवाड़ा आदि इलाकों में भी पारा लगातार सामान्य से ऊपर चल रहा है। हालांकि बीती रात पर्यटन स्थल गुलमर्ग सहित कश्मीर के कई पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

रियासत में गुलमर्ग और कारगिल में दिन और रात का पारा शून्य से नीचे चल रहा है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले कई दिन तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। लेकिन 23 जनवरी से मौसम बिगड़ेगा। जम्मू में वीरवार सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिनभर मौसम साफ रहने से दिन का पारा सामान्य से 6.4 डिग्री चढ़कर 24.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बीती रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री चढ़कर 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के अन्य हिस्सों में बनिहाल, बटोत, कटड़ा, भद्रवाह में भी दिन का तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री ऊपर चल रहा है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री चढ़कर 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल -19.3
गुलमर्ग -7.0
लेह -6.9
कुपवाड़ा -2.8
श्रीनगर -2.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें