जेयू के चौदहवें दीक्षांत समारोह में वर्ष-2013 के 91 पीएचडी उपाधि करने वाले छात्र राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगे।
इस सम्मान तथा उपाधि के प्रमाण पत्र हासिल करने वाले पीएचडी होल्डरों में काफी उत्साह है।
जानकारी के मुताबिक बिजनेस स्टडीज सेंटर से टूरिज्म मैनेजमेंट विषय पर रंजीत ने पीएचडी की उपाधि हासिल की है, जबकि जुबैर अहमद दादा ने बिजनेस स्टडीज से ही पर्यटन तथा प्रबंधन पर पीएचडी की है, जिन्हें इस दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्वारा नवाजा जाएगा।
गणित विभाग के विद्यार्थी दीप्ति मल्होत्रा एवं ममता सिंह ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है, जिन्हें राष्ट्रपति प्रमाण पत्र से नवाजेंगे। वहीं बौद्ध अध्ययन के छात्र कमल कुमार शर्मा ने पीएचडी की उपाधि द डेवलपमेंट आफ आर्ट एंड आर्किटेक्चर इन जम्मू एंड कश्मीर अपटू 12 सेंचुरी एडी विषय पर हासिल की है, जिन्हें इस राष्ट्रपति से सम्मान पाने का अवसर मिलेगा।
वहीं अशोक कुमार ने तृक शास्त्र के आलोक में स्वामी लक्ष्मण जू का योगदान विषय पर पीएचडी की उपाधि हासिल की है, जबकि प्रकाश शर्मा ने संस्कृत के विषय पर पीएचडी की उपाधि हासिल की है, जिन्हें राष्ट्रपति के द्वारा सम्मान हासिल होगा।
वहीं, बशारत हुसैन उर्दू विषय के कैफी आजमी पर शोध किया तथा पीएचडी की उपाधि हासिल करने का सौभाग्य मिला है जिन्हें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के द्वारा प्रमाण पत्र हासिल करने के सुनहरा अवसर मिलेगा।