फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के बाद पहली बार BGSB में लहराएगा तिरंगा!

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी के बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय में पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा लहराएगा। इस बात का निर्णय विवि में पढ़ाई कर रहे जम्मू संभाग के विद्यार्थियों ने लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विवि परिसर में आज तक किसी भी राष्ट्रीय त्योहार पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया है। इस बात की जानकारी विवि के इंजीनियरिंग कालेज के विद्यार्थियों ने दी।

विवि के जम्मू संभाग के विद्यार्थियों ने एक विशेष बैठक कर विवि में तिरंगा फहराकर शहीदों को श्रद्धांजलि देने का निर्णय लिया है। इस मसले पर विद्यार्थियों ने विवि प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस को भी सूचित कर दिया है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने 15 अगस्त के दिन विवि में कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग की है। गौरतलब है कि बीजीएसबी विवि में पिछले कई वर्षों से गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर घाटी के विद्यार्थियों द्वारा ब्लैक डे मनाया जाता है।
विज्ञापन


इस बात पर कई बार विवि में बवाल भी मचा है, लेकिन पुलिस व प्रशासन द्वारा बीच बचाव के बाद मामला सुलझा लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें