बिश्नाह। म्यूनिसिपल कमेटी (एमसी) कार्यालय में कस्बे के विकास पर चेयरमैन राजन शर्मा ने मंगलवार को पार्षदों की बैठक बुलाई। बैठक में जहां सभी परिषदों ने अपने वार्ड की समस्या व उनके विकास पर चर्चा की। वहीं भाजपा की दो महिला परिषद की जगह एक के पति और एक के ससुर ने बैठक में भाग लिया। इन्हें देख कर सभी हैरान रह गए। उन्होंने अपने वार्ड की समस्या व अन्य कार्य के लिए चेयरमैन से चर्चा भी की।
यह दोनों पहले भी कमेटी की बैठकों में भाग लेते आ रहे हैं। कमेटी के स्टाफ पर भी यह रौब झाड़ते रहते हैं। अभी तक किसी भी पार्षद ने इनका विरोध नहीं किया है। वहीं चेयरमैन राजन शर्मा ने कहा कि अब आगे इन दोनों को किसी भी बैठक में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। अब महिला परिषद ही बैठक में शामिल होंगी। ब्यूरो