जम्मू। रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर एस्केलेटर को बुधवार से यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। इसका पिछले तीन दिन से ट्रायल हो रहा था। हालांकि, इसका औपचारिक उद्घाटन बाद में किया जाएगा।
जम्मू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक एस्केलेटर की सुविधा पहले से ही है। दूसरा एस्केलेटर प्लेटफार्म नंबर दो पर लगाया गया है। इससे यात्री सीधे फुुटओवर ब्रिज पर पहुंचे सकेंगे। एस्केलेटर बनाने वाली जानसन कंपनी ने सफल ट्रायल के बाद इसे डिवीजन को हैंडओवर कर दिया है। हालांकि, यह इस एस्केलेटर को स्थापित करने की समयसीमा पार हो चुकी थी।
हमने एस्केलेटर का निर्माण कार्य पूरा किया है। 72 घंटे के सुरक्षा ट्रायल के बाद एस्केलेटर को यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। बुधवार से यात्री इसका उपयोग कर पाएंगे। हमने डिवीजन को एस्केेलेटर हैंडओवर कर दिया है।
-मान सिंह मीणा रेलवे इलेक्ट्रिकल विभाग मुरादाबाद