फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। एसएसपी उधमपुर रईस मोहम्मद भट ने पुलिस विभाग में बडे़ पैमाने पर फेरबदल करते हुए पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिले के ज्यादातर पुलिस स्टेशन के एसएचओ सहित कई अधिकारी बदल दिए गए हैं।
विज्ञापन

उधमपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ का पदभार अब इंस्पेक्टर विजय कुमार चौधरी को सौंपा गया है। एसएचओ उधमपुर संजीव गुप्ता को एसएचओ पुलिस स्टेशन रैंबल बनाया गया है। एसएचओ रैंबल संजीब चिब को ट्रांसफर करके एसएचओ चिनैनी बनाया गया है। इंस्पेक्टर परमतीज सिंह को एसएचओ पुलिस स्टेशन कुद, इंस्पेक्टर राकेश सिंह को एसएचओ पुलिस स्टेशन रामनगर, इंस्पेक्टर अब्दुल मोमीन को एसएचओ पुलिस स्टेशन बसंतगढ़, इंस्पेक्टर निसार अहमद को जिला पुलिस लाइन में आरआई, एसआई संजय रैना को डीपीएल उधमपुर में आईसी डीएसबी, एसआई ख्यातिमान खजूरिया को सहुलत का आईसी, एसआई बलबीर चंद को पुलिस स्टेशन उधमपुर में आईओ, एसआई राहुल महाजन को इंचार्ज पुलिस पोस्ट सुद्धमहादेव, जसविंद्र सिंह को इंचार्ज पुलिस पोस्ट रौन दोमेल, एसआई जावेद इकबाल को स्पेशल स्कवाड का इंचार्ज, एसआई विकास कुमार को पुलिस स्टेशन उधमपुर में आईओ, एएसआई प्रीतम चंद को जिला अस्पताल की पुलिस चौकी का इंचार्ज और एएसआई सतपाल को डीपीएल उधमपुर में एलओ नियुक्त करके ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें