फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीरः सीमा पर जारी है पाक की गोलाबारी, राजोरी के 72 स्कूल हुए बंद

विज्ञापन
CEASEFIRE - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

राजोरी। पाकिस्तानी सेना की तरफ से बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करने से स्कूली बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। मंगलवार को मंजाकोट तहसील के कई इलाकों में गोलाबारी शुरू होते ही प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी कर दिए थे।

विज्ञापन


बुधवार को दूसरे दिन भी सभी स्कूल बंद रहे। इसके अलावा डीसी ने 72 स्कूलों को आगामी पांच दिन बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। इससे बच्चों के भविष्य को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार पांचवीं से 9वीं कक्षा तक की परीक्षाएं जारी हैं।

पहली से लेकर चौथी कक्षा तक की परीक्षाएं मार्च के पहले हफ्ते में होनी हैं। गोलाबारी के चलते डीसी राजोरी डॉ शाहिद इकबाल चौधरी ने जिले के करीब 72 स्कूलों को पांच दिन बंद रखने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग द्वारा डीसी को सौंपी गई सूची में 72 स्कूल ऐसे हैं, जो सीधा फायरिंग रेंज में आते हैं।
विज्ञापन


इनको खोलना खतरे से खाली नहीं है। शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन के अनुसार नौशेरा शिक्षा जोन के 20, सुंदरबनी जोन में 5, मंजाकोट शिक्षा जोन में 29, राजोरी जोन में 5 और ढूंगी जोन में 13 ऐसे स्कूल हैं, जिनको अस्थायी तौर पर बंद करने पर विचार विमर्श जारी है।

जिले के इन शिक्षा जोनों में से 27 स्कूल ऐसे भी हैं, जहां विभिन्न कक्षाओं के परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विभाग तथा प्रशासन इन 27 परीक्षा केंद्रों को दूसरे सुरिक्षत स्थानों के स्कूल में शिफ्ट करने पर भी विचार कर रहे हैं। परीक्षा केंद्रों को शिफ्ट कर बच्चों को दूसरे केंद्रों तक पहुंचाना भी एक चुनौतीपूर्ण कार्य हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें