फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से प्रदेश का गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रियासत में मंगलवार को मौसम के बदले मिजाज से पारे में गिरावट आई है। जम्मू में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। संभाग के सभी हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 5-6 डिग्री नीचे लुढ़क गया। पिछले कई दिन से 20-22 डिग्री के बीच चल रहे जम्मू के पारे में अचानक गिरावट आई है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले चौबीस घंटे में राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन

जम्मू में मंगलवार की शुरुआत बादलों के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ आसमान से पानी बरसने लगा और यह सिलसिला रुक रुक कर शाम तक जारी रहा। लोगों ने सर्दी से बचने के लिए सभी उपाय किए। बारिश से विक्रम चौक, ज्यूल चौक, कनाल रोड, तालाब तिल्लो, डोगरा चौक आदि स्थानों पर जलभराव की स्थिति रही। इससे खासकर दोपहिया चालकों को आवाजाही में दिक्कतें झेलनी पड़ीं। इस साल की पहली बारिश से ठंड ने जोर पकड़ लिया है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री गिरकर 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में बनिहाल न्यूनतम माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ सबसे ठंडा रहा। श्रीनगर के मैदानी इलाकों में देर शाम तक बादल छाए रहने के बावजूद बारिश का इंतजार था। लेकिन बर्फीली हवाओं ने जनजीवन प्रभावित किया है। यहां दिन का पारा सामान्य से 0.2 डिग्री चढ़कर 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के सभी हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री ऊपर चल रहा है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा सामान्य से 4.5 डिग्री गिरकर 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 19.2
लेह माइनस 14.0
गुलमर्ग माइनस 5.2
पहलगाम माइनस 5.0
कुपवाड़ा माइनस 4.5
श्रीनगर माइनस 3.7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें