फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज पोर्टल से छेड़खानी पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू।
कालेज पोर्टल का गलत उपयोग करने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ दोमाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एमएचएसी नागबनी कालेज की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई कि कोई साइबर एक्सपर्ट व्यक्ति उनके कालेज पोर्टल का गलत उपयोग कर रहा है। वह व्यक्ति गलत तरीकों से छात्रों के परिवार वालों को कालेज के बारे में गलत जानकारी देता है। कालेज की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार कालेज के प्रिंसिपल सवीन पुरी की ओर से दोमाना पुलिस थाने में शिकायत दी गई कि कई दिनों से किसी अज्ञात पोर्टल के जरिए उनके कालेज के बारे में गलत जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल के जरिए कालेज के बच्चों और उनके परिवार वालों को गलत जानकारी देकर गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। उनसे पैसों की मांग और कुछ जरूरी दस्तावेज भी मांगे जा रहे हैं। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस की ओर से धोखाधड़ी और साइबर क्राइम के जरिए ठगी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से अज्ञात लोगों की तलाश की जा रही है, जो छात्रों के परिवार वालों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें