जम्मू (ब्यूरो)। शहर में बढ़ते चोरी के मामलों पर काबू लगाने के मकसद से पुलिस की ओर से लगातार प्रयास जारी है। इसी क्रम में सतवारी पुुलिस ने पिछले काफी दिनों से फरार चोर के काबू किया है। उसके पास से कुल सत्तर हजार रुपये का सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार मुनीश कुमार निवासी गाढ़ीगढ़ को सोमवार शाम सतवारी इलाके से काबू किया गया। पुलिस की ओर से उसे हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई। इसके बाद उसके पास से एक लैपटाप, कैस और घर से चोरी हुए कुछ सामान बरामद किया गया। कुल सामानों का मुल्य करीब सत्तर हजार रुपये आंका गया है। पुलिस विभाग की ओर से उससे पूछताछ जारी है।