फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को तैनात होंगी 80 कंपनियां

Fri, 29 Apr 2016 07:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बाबा बर्फानी का यह चित्र गुफा का सबसे ताजा चित्र बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा 2016 में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए करीब 80 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की जाएंगी। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का प्रस्ताव केंद्रीय गृहमंत्रालय को भेजा है। सीमा पार से गतिविधियों की सूचना व आतंकी सक्रियता के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां की जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इन 80 अतिरिक्त कंपनियों को केंद्र सरकार भेजेगा। अधिकतर कंपनियां कश्मीर में तैनात होंगी। फिलहाल 50 कपंनियां कश्मीर और 30 कंपनियां जम्मू संभाग में तैनात होगी। हाईवे पर सुरक्षा के अलावा बालटाल और पहलगाम में इन कंपनियों की तैनाती की संख्या अधिक होगी। दंगा विरोधी दस्ता भी इन कंपनियों में ही शामिल होगा।

कश्मीर में अक्सर अमरनाथ यात्रा के दौरान कोई हिंसक घटना या दंगा होता है। कई बार अमरनाथ यात्रियों को भी निशाना बनाया जाता रहा है। सरकार इस बार अमरनाथ यात्रा को लेकर गंभीर है। 
विज्ञापन


वर्ष 2008 के बाद अमरनाथ यात्रा भूमि विवाद के दौरान भाजपा व पीडीपी के आपस में विरोधी स्वर काफी ऊंचे रहे। अब महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली भाजपा पीडीपी सरकार के समक्ष अमरनाथ यात्रा 2016 काफी महत्वपूर्ण है। यात्रा की सुरक्षा के साथ कश्मीर मेें शांति बनी रहे। आतंकी भी कोई वारदात को अंजाम नहीं दे सके।

इसके लिए सुरक्षा बलों को विशेष सुरक्षा तैैयारियां करने के आदेश दिए गए हैं। केंद्रीय बलों में सीआरपीएफ, सशस्त्र पुलिस, दंगा विरोधी दस्ते की कंपनियां शामिल होंगी। हाईवे की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ और पुलिस तैनात रहेगी, जबकि यात्रा रूट के बीच थाने, एसडीपीओ, एसपी आदि पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

यात्रा के दौरान वाहनों की सुरक्षा का जिम्मा मुख्य होगा। बेस कैंप में सुरक्षाबलों की टुकड़ियां कैंप करेंगी। यात्रा में गड़बड़ी की आशंकाओं के कारण विशेष एहतियात बरते जा रहे हैं। डीजीपी के राजेंद्र के अनुसार सचिवालय मूव की सुरक्षा के बाद अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा की पूर्ण समीक्षा होगी। यदि जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त कंपनियों की संख्या को 80 से भी बढ़ाया जा सकता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें