फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकरी के पास टवेरा पलटी, आठ घायल

Mon, 01 Aug 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
श्रीनगर से जम्मू की तरफ आ रही एक टवेरा पलट जाने से आठ यात्री घायल हो गए। घायलों में सब कोलकाता का रहने वाले हैं, जबकि चालक कश्मीर के बारामुला का रहने वाला है। घायलों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हादसा उधमपुर जिले के टिकरी के पास हुआ। घायलों में चालक आसिफ निवासी बारामुला और मोहम्मद जुल्फकार, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद मुजम्मिल, अबार खान, मोहम्मद दिलावर, मुनीर उल शाह और रजीकुल सभी कोलकाता के रहने वाले हैं। 

बताया जाता है कि सभी लोग कश्मीर से आ रहे थे। तभी टिकरी के पास पहुंचने पर उनकी गाड़ी पलट गई और सब घायल हो गए। हादसा होने के बाद स्थानीय लोग और कुछ वाहन चालक जमा हो गए। उन्हें पहले पास के अस्पताल में ले जाया गया। यहां से जीएमसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कोलकाता के रहने वाले अधिकतर घायलों की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें