जम्मू। निजी स्कूल में बच्चियों के साथ हुई छेड़छाड़ पर विभिन्न संगठनों ने वीरवार को संयुक्त बैठक की। इस दौरान त्रिकुटानगर नगर में एक निजी स्कूल में बच्चियों के साथ हुई छेड़छाड़ को शर्मनाक बताया।
इस दौरान आरोपी अध्यापकाें के खिलाफ कठोर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। इस दौरान सरकार से बच्चियों से साथ होने वाले अपराधों पर नजर रखने की मांग की। वहीं सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरा लगाने को भी कहा गया। बैठक पैरेंट्स एसोसिएशन फार चाइल्ड एजूकेशन, देश भक्त यादगार कमेटी और अन्य संगठनों ने भाग लिया। ब्यूरो