फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: लेह में फटा बादल, दो गांवों में भारी नुकसान

Fri, 10 Aug 2018 12:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
लेह में बादल फटने के बाद बचाव कार्य में जुटे जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लेह जिला मुख्यालय से दस किमी. की दूरी पर स्थित स्ताकमो गांव में बुधवार की देर रात बादल फटने से साबो और शेय गांव में संपत्ति, वाहनों, सिंचाई साधनों और सड़कों को नुकसान पहुंचा है। राहत यह है कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीम ने प्रभावित गांव के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इनमें चार विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। बारिश और धुंध से वैष्णो देवी चापर सेवा पर लगातार मार पड़ रही है। गुरूवार सुबह दो और शाम को एक घंटे चलने के बाद बाकी समय चापर सेवा ठप रही। जम्मू के साथ घाटी के पारे में उछाल आया है। 
विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में वीरवार दोपहर हुई मूसलाधार बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लेकिन आर्द्रता का प्रतिशत 84 रहने से उमस से कोई राहत नहीं मिल पाई है। जम्मू में सुबह की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। लेकिन दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने रंग दिखाया। यहां दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 75 रहने से उमस से हर कोई परेशान रहा। दोपहर को तीखी धूप ने भी तपिश का पूरा अहसास कराया। यहां दिन का पारा सामान्य से 0.9 डिग्री चढ़कर 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम साफ रहने से कश्मीर में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से थोड़ा चढ़कर 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

आज कुछ इलाकों में बारिश के आसार
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को जम्मू संभाग के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। लेकिन 11-13 अगस्त तक कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। इसमें 12 अगस्त को कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम के बदले मिजाज का कश्मीर संभाग पर भी असर दिखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें