अखनूर। अखनूर के चौकी चौहरा क्षेत्र से लापता एक मंदबुद्धि युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर से 70 मीटर की दूर डबरी से बरामद हुआ। उक्त युवती गत पांच दिन से लापता थी और परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की थी। मामले को संदिग्ध देखकर पुलिस ने डाक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। बोर्ड सूत्रों की मानें तो युवती की मौत चार दिन पहले ही हो गई थी, जोकि पानी में डूबने से हुई बताई जा रही है। हालांकि युवती के परिवार ने मौत पर हत्या की आशंका जताई है।
उधर, युवती का शव मिलने से ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने दुकानें बदं कर नारेबाजी कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार चौकी चोरा में पांच दिन पहले 18 वर्षीय मंदबुद्धि युवती गायब हो गई थी। युवती के पिता ने चौकी चौहरा पुलिस चौकी में 10 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है उनकी बेटी 9 अप्रैल से ही गायब है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
शुक्रवार सुबह घर के नजदीक डबरी से संदिग्ध अवस्था में युवती का शव मिला। पुलिस ने शव को उपजिला पहुंचाया, जहां तीन डाक्टरों की गठित टीम ने डीएसपी मुनीश आनंद और नायब तहसीलदार विद्या सगार की देखरेख में पोस्टमार्टम किया। एसएसपी विवेक गुप्ता ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया।
बहन की हुई है हत्या
मृतका के भाई दर्शन लाल व प्रदीप कुमार ने बताया पांच दिन पहले लापता रजनी देवी मंदबुद्धि थी। उसकी हर जगह तलाश की गई। आश्चर्य है कि जिस नाले से शव मिला वह घर के पास ही है और उसकी भी खंगाला गया था। वहां पर कुछ नहीं था। उसके शरीर पर न नहीं थे और चेहरे पर चोट के निशान थे। ऐसे में उसकी हत्या की संभावना है। मामले की पुलिस को जांच करनी चाहिए। इस दौरान कुछ सदिग्धों को भी क्षेत्र के धूमते देखा गया है। ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले भी किया है और एक फरार है।
एसएसपी विवेक गुप्ता और डीएसपी मुनीश आनंद ने मृतका के घर जा शोक प्रकट किया और जांच का आश्वासन दिया।
दो युवकों से पूछताछ जारी
वीरवार शाम को चौकी चौहरा के जंगलों में युवती की तलाश करते हुए तीन युवकों घटनास्थल के पास ही संदिग्ध रूप से देखा था। ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया था, जबकि तीसरा फरार हो गया था। पुलिस दो युवकों से पूछताछ कर रही है।
एसएसपी से मामले की जांच करवाने की मांग की है। इसके अलावा गिरफ्तार दो लोगों से कड़ी पूछताछ की मांग उठाई है।
-रघुवीर सिंह, महामंत्री, विश्व हिंदू परिषद
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कारवाई की जाएगी। दो लोगों को पूछताछ के लिया हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।
-मुनीश आनंद, डीएसपी
पुलिस ने इस केस को लेकर 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही इसमें कुछ कहा जा सकता है।
एसएसपी, जम्मू, विवेक गुप्ता