युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे जम्मू-कश्मीर के 62 विद्यार्थी अब तक स्वदेश लौट चुके हैं। सरकार के पास पहुंची जानकारी के अनुसार प्रदेश के कुल 148 विद्यार्थी यूक्रेन में थे, जिनमें से 70 विद्यार्थी युद्धग्रस्त देश से निकलकर यूक्रेन के पड़ोसी मुल्क में पहुंच चुके हैं। वहां से ऑपरेशन गंगा के तहत इन्हें स्वदेश लाया जाएगा। दिल्ली में प्रदेश सरकार की ओर से स्थापित हेल्प डेस्क के माध्यम से अब तक 36 विद्यार्थियों को अपने घर भेजा जा चुका है।
ऑपरेशन गंगा के तहत दिल्ली पहुंचने वाले विद्यार्थियों के लिए जेके हाउस में रहने, खाने का इंतजाम। हवाई टिकट देकर 36 विद्यार्थियों को सरकार भेज चुकी है घर, 11 विद्यार्थी अब भी जेके हाउस में।
विज्ञापन
युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे जम्मू-कश्मीर के 62 विद्यार्थी अब तक स्वदेश लौट चुके हैं। सरकार के पास पहुंची जानकारी के अनुसार प्रदेश के कुल 148 विद्यार्थी यूक्रेन में थे, जिनमें से 70 विद्यार्थी युद्धग्रस्त देश से निकलकर यूक्रेन के पड़ोसी मुल्क में पहुंच चुके हैं। वहां से ऑपरेशन गंगा के तहत इन्हें स्वदेश लाया जाएगा। दिल्ली में प्रदेश सरकार की ओर से स्थापित हेल्प डेस्क के माध्यम से अब तक 36 विद्यार्थियों को अपने घर भेजा जा चुका है।
दिल्ली में रेजीडेंट कमिश्नर कार्यालय के पास 148 विद्यार्थियों की सूची है। प्रदेश सरकार की ओर से 130 लोगों की सूची सौंपी गई है। इसके अलावा कुछ जिलों के डीसी की ओर से भी सूचनाएं भेजी गई हैं। कुछ परिवारों ने व्यक्तिगत रूप से भी हेल्प डेस्क पर संपर्क स्थापित किया है। रेजीडेंट कमिश्नर कार्यालय की ओर से अब तक 36 विद्यार्थियों को अपने घर भेजा गया है। इनमें जम्मू के 17 व कश्मीर के 19 हैं।
विज्ञापन
सभी को सरकार की ओर से हवाई जहाज का टिकट दिया जा रहा है। श्रीनगर के लिए टिकट की उपलब्धता में थोड़ी परेशानी आ रही है। टिकट मिलने के साथ ही इन्हें गंतव्य के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल 11 विद्यार्थी अब भी जेके हाउस में हैं। ऑपरेशन गंगा के तहत शुक्रवार को श्रीनगर की एक विद्यार्थी मुंबई पहुंची थी, जिसे हेल्प डेस्क की ओर से समन्वय स्थापित कर घर भेजा गया।
दूतावास से भी विद्यार्थियों की जुटाई जा रही जानकारी
दिल्ली में अतिरिक्त रेजीडेंट कमिश्नर नीरज कुमार ने बताया कि यूक्रेन से लौटने वाले विद्यार्थियों के रहने और खाने-पीने का प्रबंध जेके हाउस में किया गया है। सरकार की ओर से इन्हें अपने घर तक लौटने के लिए हवाई टिकट भी मुहैया कराए जा रहे हैं। ऑपरेशन गंगा के तहत एक-दो दिनों में और अधिक विद्यार्थियों के लौटने की उम्मीद है। हेल्प डेस्क की ओर से दूतावास से भी संपर्क कर विद्यार्थियों के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है।