फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्ग पर जाम ने दिनभर किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। वाहनों के खराब होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की समस्या से किसी तरह भी राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को भी खैरी के पास राजमार्ग पर वाहन के खराब होने के कारण दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। जिसके कारण यात्रियों व चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं ट्रैफिक पुलिस दिन भर जाम खुलवाने के प्रयास में जुटी रही।
विज्ञापन

खैरी में वाहन खराब होने के बाद उधमपुर के जखैनी, संगूर, बट्टलबालियां, दोमेल व अन्य कई इलाकों में दोपहर करीब दो बजे जाम की स्थिति बनी और फिर देखते ही देखते वाहनों की कतार बढ़ने लगी। जखैनी में जाम लगने पर वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े कर दिए गए। लंबे समय तक जाम नहीं खुला तो गर्मी से परेशान यात्री व वाहन चालक वाहनों से बाहर निकल आए और जाम के खुलने का इंतजार करने लगे। देखते ही देखते राजमार्ग पर वाहनों की कतार भी बढ़ने लगी। जखैनी में चिनैनी से जिला अस्पताल की तरफ मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। जब पुलिस ने एंबुलेंस को फंसा हुआ देखा तो किसी तरह से एंबुलेंस के निकलने के लिए स्थान बनाया और जिला अस्पताल तक पहुंचाया। जखैनी में जाम लगने के बाद शहर के दोमेल, एमएच चौक भी कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी, लेकिन फिर बाद में सुधार हो गया। वहीं धार रोड पर भी ट्रकों के कारण दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी। जाम के कारण रामनगर, जगानू, मजालता जाने वाले यात्री व वाहन चालक परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें