कटड़ा। भाजपा के बारह प्रत्याशियों ने बुधवार को नामांकन भरे। इससे पहले प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ मुख्य बाजार से ढोल नगाड़ों के साथ रैली निकानी। तीन आजाद प्रत्याशियों ने भी नामांकन पर्चा भरा।
भाजपा के वार्ड एक से सुनीता परासर, दो से रामेश्वर सिंह, तीन से अजय बड्डू, चार से बिंदू शर्मा, पांच से राकेश रोशन, सात से रिना बड्डू, आठ से रेनू बाला, नौ से अजय कुमार वर्मा, दस से अशोक सिंह, 11 से ज्ञान चंद, 12 से बिमल इंदू गुप्ता और 13 से राम प्रकाश ठप्पा ने नामांकन भरा। वार्ड छह से शाम लाल वीरवार को नामांकन करेंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री अजय नंदा ने कहा कि हर प्रत्याशी विकास के मुद्दे पर लोगों से बात करें। ब्यूरो